PART A - UCO VEER SHAKTI - PRODUCT FEATURES, SALIENT FEATURES

भाग क - उत्पाद विशेषताएँ - उत्पाद-योजना की प्रमुख विशेषताएँ.

उत्पाद विशेषताएँ - 'यूको वीर शक्ति'
1. खाता कौन खोल सकता है?
  • भारतीय सशस्त्र बल और अर्ध-सैनिक बल के स्थायी सेवारत कर्मचारी
  • भारतीय सशस्त्र बल और अर्ध-सैनिक बल के भूतपूर्व / सेवानिवृत्त कर्मचारी
  • शामिल होने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष
2. पात्रता भारतीय सशस्त्र बल और अर्ध-सैनिक बल के सेवारत एवं भूतपूर्व / सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनका विवरण निम्नानुसार है:-
भारतीय सशस्त्र बल
  • भारतीय सेना
  • भारतीय नौसेना
  • भारतीय वायुसेना
 अर्ध-सैनिक बल
  • असम राइफल्स: (एआर) डीएसपी के तहत शामिल
  • भारतीय तटरक्षक (आईसीजी)
  • विशेष सीमा बल (एसएफएफ)
  • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
  • केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)
  • इंडो तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)
  • राष्ट्रीय सुरक्षा प्रहरी (एनएसजी)
  • सहस्र सीमा बल (एसएसबी)
  • केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)
3. न्यूनतम शेष ‘यूको वीर-शक्ति’ जमाकर्ता को खाते में न्यूनतम राशि का शेष बनाए रखना अनिवार्य नहीं करता है, यानी शून्य शेष खाता।
4. मानदंड सेवारत कर्मचारियों के लिए
  • इनका वेतन खाता केवल यूको बैंक में ही हो ।
भूतपूर्व / सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए
  • अपनी पेंशन केवल यूको बैंक से ही प्राप्त करते हों।
5. उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बल और अर्ध-सैनिक बल के सेवारत एवं भूतपूर्व / सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपना वेतन ‘यूको वीर-शक्ति’ उत्पाद योजना के माध्यम से प्राप्त करने योग्य बनाना जिसमें अन्य लाभों/मुफ्त सुविधाओं एवं एड-ऑन सहित अप्रत्याशित वित्तीय जरूरतों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ भी दी जाती हैं।
6. विविध प्रकार भारतीय सशस्त्र बल और अर्ध-सैनिक बल के कर्मचारियों के लिए ‘यूको वीर-शक्ति’ उत्पाद योजना निम्नलिखित चार प्रकारों के अंतर्गत प्रस्तावित की गई है:
1. संवर्ग – सेवारत गैर-अधिकारी        2. संवर्ग – सेवारत अधिकारी  
3. संवर्ग – पेन्शनर गैर-अधिकारी   4. संवर्ग – पेन्शनर अधिकारी  
'यूको वीर शक्ति' उत्पाद-योजना की प्रमुख विशेषताएँ -
क्र.सं. मद संवर्ग – गैर-अधिकारी
संवर्ग – पेन्शनर गैर-अधिकारी
संवर्ग –अधिकारी
संवर्ग – पेन्शनर अधिकारी
    1. योजना कोड सेवारत गैर-अधिकारी (एसबी 129)
पेन्शनर गैर-अधिकारी (एसबी 131)
सेवारत अधिकारी   (एसबी 130)
पेन्शनर अधिकारी   (एसबी 132)
 
    2. आजीवन अनूठी बचत बैंक खाता संख्या उपलब्ध.
 
उपलब्ध.  
    3. चेक बुक  
सभी यूको बैंक शाखाओं पर सममूल्य पर भुगतान योग्य सुविधा
  प्रत्येक छमाही में 50 चेक पन्ने मुफ्त    प्रत्येक छमाही में 100 चेक पन्ने मुफ्त   
    4. भुगतान आदेश/मांग ड्राफ्ट 
 
प्रतिदिन रु. 10000/- तक मुफ्त प्रतिदिन रु. 20000/- तक मुफ्त  
    5. एनईएफटी/ आरटीजीएस मुफ्त मुफ्त.  
    6. यूको बैंक शाखाओं के लिए स्थायी अनुदेश मुफ्त. मुफ्त.  
    7. ओवरड्राफ्ट सुविधा 
(इस नोट के भाग ख में विस्तृत जानकारी).
न्यूनतम रु. 10000/- एवं
अधिकतम, सारी कटौतियों बाद 1 माह का वेतन /पेन्शन या  रु. 1 लाख, दोनों में से जो भी कम हो. 
न्यूनतम रु. 10000/- एवं
अधिकतम, सारी कटौतियों बाद 1 माह का वेतन /पेन्शन या  रु. 1 लाख, दोनों में से जो भी कम हो. 
 
    8. डेबिट कार्ड जारी करना मुफ्त – पर्सनलाइज़्ड
यूको गोल्ड डेबिट कार्ड.
मुफ्त - 
पति/पत्नी के लिए एड-ऑन कार्ड.
मुफ्त - 
संयुक्त खातेदार के लिए.
मुफ्त - पर्सनलाइज़्ड
यूको प्लैटिनम डेबिट कार्ड
मुफ्त - 
पति/पत्नी के लिए एड-ऑन कार्ड. मुफ्त - 
संयुक्त खातेदार के लिए.
 
    9. डेबिट कार्ड का इस्तेमाल मुफ्त– यूको बैंक एटीएम से असीमित लेन-देन
मुफ्त – अन्य बैंक के एटीएम से लेन-देन, परंतु आरबीआई विनियमों के अधीन
यूको बैंक एटीएम एवं अन्य बैंक के एटीएम से असीमित लेन-देन  
  10. एटीएम लेन-देन विक्रय केन्द्र पर एवं ई-कॉमर्स सहित रु.50000/- प्रतिदिन तक की अधिकतम सीमा के अधीन कितने भी बार लेन-देन
(रु.50000/-प्रतिदिन तक की नकदी आहरण सीमा).
विक्रय केन्द्र पर एवं ई-कॉमर्स सहित रु.100000/- प्रतिदिन तक की अधिकतम सीमा के अधीन कितने भी बार लेन-देन
(रु.50000/-प्रतिदिन तक की नकदी आहरण सीमा).
 
  11. चेक संग्रहण    
     a. उसी केन्द्र पर जिस केन्द्र पर आधार शाखा स्थित है, उस केन्द्र पर स्थित किसी भी सीबीएस शाखा द्वारा स्थानीय चेक का संग्रहण - मुफ्त.  
     b. इंटरसोल शुल्क ऐसे लेन-देन पर इंटरसोल शुल्क - मुफ्त.  
     c. बाहरी चेक का संग्रहण शुल्क अन्य केन्द्र पर - मुफ्त.  
  12. नकदी जमा    
     क. अन्य सोल वाली गैर-आधार शाखा में नकदी जमा करने का इंटरसोल शुल्क पूर्णतया माफ.
रु. 50000/- प्रतिदिन तक कोई नकदी व्यवहार शुल्क नहीं .
 
     ख. हमारी बैंक शाखा में स्थित खाते में जमा करने हेतु अन्य बैंक की शाखा में नकदी जमा एवं इसका उलटा सामान्य प्रयोज्य शुल्क लगेगा.  
  13. नकदी आहरण
क. स्थानीय गैर-आधार शाखा में
ख. बाहरी गैर-आधार शाखा में
 रु. 50000/- प्रतिदिन तक का स्वयं द्वारा आहरण
कोई इंटरसोल प्रभार नहीं
गैर- -आधार शाखा परअपने स्वयं के चेकों के माध्यम से ग्राहकों को रु. 50000/- प्रतिदिनकी स्वयं की आहरण सीमा
गैर -आधार शाखा पर अन्य पक्ष को नकदी भुगतान / आहरण की अनुमति नहीं
 
  14. ई-बैंकिंग / 
मोबाइल बैंकिंग.
उपलब्ध.  
  15. यूटिलिटी बिल भुगतान . नेट बैंकिंग के माध्यम से मुफ्त   
  16. लॉकर सुविधा लॉकर बिन की उपलब्धता के अधीन प्राथमिकता  
  17. एसएमएस एलर्ट मुफ्त  
  18. ब्याज की रियायत भारतीय सशस्त्र बल और अर्ध-सैनिक बल के सेवारत/भूतपूर्व/सेवानिवृत्त कर्मचारी आवास, कार एवं नकद ऋण के अंतर्गत रिटेल ऋण पाने के पात्र होंगे जिसमें उन्हें प्रयोज्य दर यूको बैंक की आधार दर से नीचे न होने के अधीन ब्याज दर में 25 बीपीएस तक की रियायत दी जाएगी।  
  19. प्रोसेसिंग शुल्क में रियायत. यूवीएस खातेदारों के लिए आवास ऋण एवं कार ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क पूरी तरह माफ किया गया है।  
  20. ऑटो स्वीप सुविधा रु. 15000/- से अधिक होने पर रु.5000/- के अंशों में ऑटो स्वीप-इन एवं ऑटो स्वीप-आउट (परिपक्वता-पूर्व शास्ति की कोई भी शर्त बिना न्यूनतम 7 दिन और अधिकतम 179 दिन)  
  21. पासबुक अपडेटिंग. आधार एवं गैर-आधार शाखाओं पर मुफ्त अपडेटिंग  
  22. यूवीएस का लाभ. सेवानिवृत्ति के बाद भी खाते के लाभ जारी  
  23. शिक्षा ऋण की प्रोसेसिंग यूवीएस खातेदारों की संतानों के लिए दिए गए शिक्षा ऋण के प्रस्तावों को वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार जल्द निपटाने में प्राथमिकता देते हुए उन पर कार्रवाई की जाएगी।  

top

top